उत्तराखंड में 14 जून 2022 को बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश हुआ। इस बार उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 65571.49 करोड़ रुपये का बजट प्रस्‍तुत किया है। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है ।

उत्तराखंड बजट 2022-23 प्रमुख बिन्दु Uttarakhand budget 2022-23

प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट 2022-23 किया पेश :

विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। जिसमें महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष पैकेज है।पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस बार बजट में यह खास ऐलान किए है-

  • गौरा देवी कन्यायधन योजना हेतु 500 करोड़ आवंटित ।
  • सरकारी विभागों में नवपरिवर्तन पर सरकार का फोकस।
  • कर्षि क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर कार्य।
  • बेहतर कनेक्टिविटी बनाने पर कार्य।
  • पूंजीगत परियोजनाओं से बनेगा राज्य का भविष्य सुनहरा।
  • केंद्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं को तेजी से लागू करेंगे।
  • 1 हजार 930 करोड़ की योजना से टिहरी झील का विकास।
  • ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर कार्य।
  • 1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति।
  • चाय विकास योजना के लिए 18.4 करोड़ का प्रावधान।
  • चाय बागानों को टी टूरिज्म के लिए तैयार किया जाएगा।
  • 1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति।
  • 2 हजार 812 करोड़ की अर्बन योजना की स्वीकृति।
  • स्वच्छ पेयजल के लिए जायका के माध्यम से 1 हजार 600 करोड़ की योजना।
  • 14 हजार 387 करोड़ की वाह्य सहायतित योजना की सौगात केंद्र ने दी है।
  • मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 20 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
  • सामुदायिक फिटनेस उपकरण (ओपन जिम) के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 करोड़ का प्रावधान किया गया।
  • गौसदनों की स्थापना के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 15 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
  • मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 17 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

उत्तराखंड बजट 2022-23 प्रमुख बिन्दु Uttarakhand budget 2022-23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *